आम आदमी पार्टी को लगा एक और झटका, इस विधायक ने दिया इस्तीफा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Dec, 2021 07:52 PM

another blow to the aam aadmi party this mla resigned

विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टो को एक और झटका लगा है।

चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टो को एक और झटका लगा है। बताया जा रहा है कि जैतों से आम आदमी पार्टी के विधायक (एम.एल.ए.) मास्टर बलदेव सिंह ने व्यक्तगत कारणों से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनावों से कुछ दिन पहले ही मास्टर बलदेव सिंह द्वारा लिया गया यह फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी राज्य में अपने आपको सक्रिय करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इस पार्टी के कई विधायक या तो पार्टी छोड चुके हैं या फिर किसी अन्य पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे राज्य में आम आदमी पार्टी की स्थिति काफी खऱाब हो सकती है। 

मास्टर बलदेव सिंह ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब प्रधान भगवंत मान को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। मास्टर बलदेव सिंह ने कहा कि वह अपने कुछ निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा तुरंत मंजूर किया जाए। मास्टर बलदेव सिंह 2017 में जैतो विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी की टिकट और विधायक चुने गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!