Edited By Kalash,Updated: 16 Apr, 2026 01:40 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर एमी विर्क चर्चा में हैं। एमी विर्क ने एक किस्सा शेयर किया जिसमें वह बता रहे हैं कि वह एक बुजुर्ग की मदद कर बुरे फंस गए।
पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी सिंगर एमी विर्क चर्चा में हैं। एमी विर्क ने एक किस्सा शेयर किया जिसमें वह बता रहे हैं कि वह एक बुजुर्ग की मदद कर बुरे फंस गए। उन्होंने बताया कि करीब 6 साल पहले उन्होंने एक जरूरतमंद बुजुर्ग की वीडियो देखी और उनकी मदद करने के लिए 7 लाख का चैक काट कर दोस्तों को भेज दिया ताकि वह बुजुर्ग को दे दें। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनकी पत्नी का फोन आया और बताया उनके कि खाते में सिर्फ ढाई लाख रुपए हैं।
ये खबर मिलते ही वह अरदास करने लगे कि चैक अभी बैंक में न लगे नहीं तो चैक बाउंस हो जाएगा। महाराज ने उनकी अरदास सुन ली और सोमवार तक उन्हें एक शो की पेमैंट आ गई थी और सब ठीक हो गया। उन्होंने लोगों से कहा कि वह फुकरी में आकर ऐसा करें नहीं तो किसी की मदद करने की जगह फंस सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here