खतरे की घंटी! Sukhna Lake में बढ़ा पानी का स्तर, खोला गया  Flood Gate

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 03:21 PM

alarm bells ringing

मानसून के दौरान सुखना झील का जलस्तर बढ़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रात

चंडीगढ़: मानसून के दौरान सुखना झील का जलस्तर बढ़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रात करीब 8:30 बजे झील का रेडियल गेट नंबर-1 तीन इंच तक खोल दिया। झील का जलस्तर 1162.95 फीट तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी और संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया।

प्रशासन ने झील से पानी छोड़े जाने की जानकारी पहले ही चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के डिप्टी कमिश्नरों को दे दी है। साथ ही निचले इलाकों में सतर्क रहने और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इंजीनियरिंग विभाग ने सुखना झील के रेगुलेटर एंड पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है। मानसून के दौरान जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि इन इंतजामों का उद्देश्य झील के जलस्तर को नियंत्रित रखना और कैचमेंट क्षेत्र से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण सरकारी संपत्ति व बुनियादी ढांचे को किसी भी नुकसान से बचाना है। मौसम की स्थिति और जलस्तर के अनुसार आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!