8 दिसंबर को मोगा में अकाली दल की मेगा रैली, सुखबीर बादल ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2026 09:57 AM

akali dal mega rally

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन कीशिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच अकाली दल ने 8 दिसंबर को मोगा की चर्चाओं के बीच अकाली दल ने 8 दिसंबर

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच अकाली दल ने 8 दिसंबर को मोगा की दाना मंडी में मेगा रैली करने का फैसला किया है। यह रैली पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की जाएगी।

पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी की ओर से पंजाबभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही रैली में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की योजना बनाई गई है।

इस बीच भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर भी दोनों पार्टियों की ओर से कोई अंतिम फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!