Weather: बिगड़ा पंजाब का मौसम, Alert जारी, जानें अपने शहर का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 13 Nov, 2024 10:51 AM

air quality index punjab

पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के अधिकांश हिस्से कोहरे में डूबे हुए हैं

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के अधिकांश हिस्से कोहरे में डूबे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का कहर भी जारी है। चंडीगढ़ में AQI 375 के पार पहुंच गया है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। राज्य भर में मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे अधिक 269 AQI दर्ज किया गया। 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे की भी भविष्यवाणी की है। विभाग ने 15 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे दृश्यता कम होने से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। आज सुबह भी चंडीगढ़ का AQI बेहद खतरनाक स्तर पर था। सेक्टर 22 से सटे इलाके में AQI 370 दर्ज किया गया है। इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 289, पटियाला का 269, अमृतसर का 254, जालंधर का 232, लुधियाना का 228, रूपनगर का 190 और बठिंडा का 151 रहा।
 
Chandigarh देश का सबसे प्रदूषित शहर बनने से एक कदम दूर
बत दें कि देश का सबसे प्रदूषित शहर बनने से चंडीगढ़ अब सिर्फ एक कदम पीछे है। पिछले 6 दिनों से बिगड़ती शहर की आबोहवा मंगलवार को इतनी खराब रही कि चंडीगढ़ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। दीवाली के बाद आम तौर पर दिल्ली, नोएडा, मेरठ या उत्तर भारत के दूसरे शहर सबसे प्रदूषित शहरों की वजह से चर्चा में होते थे। इस बार पहली बार अप्रत्याशित तौर पर प्रदूषण ने चंडीगढ़ को इस इस तरह से घेरा है कि पिछले पांच दिनों से देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची से चंडीगढ़ बाहर नहीं निकल पा रहा है। प्रदूषण से राहत मिलने की जगह हालत यह हो गए हैं कि पिछले 5 दिनों से चंडीगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आगे बढ़ता हुआ अब नंबर-दो का बन गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!