दसूहा भीषण सड़क हादसे को लेकर प्रशासन ने जारी किया Helpline Number

Edited By Kamini,Updated: 07 Jul, 2025 07:06 PM

administration issued helpline number

होशियारपुर जिले में आज बड़ा हदसा हो गया। दसूहा हलके के दसूहा-हाजीपुर रोड पर एक बस की कार के साथ टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।

पंजाब डेस्क : होशियारपुर जिले में आज बड़ा हदसा हो गया। दसूहा हलके के दसूहा-हाजीपुर रोड पर एक बस की कार के साथ टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा सगरा अड्डा के नजदीक हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

इस हादसे के बाद अब दसूहा सिविल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01883-506268, 8968-781022 जारी कि है। हादसे का शिकार हुई बस सवारियों से भरी हुई थी। वहीं आपको बता दें कि, बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा घायलों को इलाज व अन्य सहायता देने की भी सरकार ने घोषणा की। 

यहां आपको बता दें कि विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने मरीजों का हालचाल जाना तथा बताया कि इस बस हादसे में मरने वाले मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है तथा घायलों को इलाज व अन्य सहायता भी सरकार की ओर से दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!