CIA स्टाफ की कार्रवाई, कुख्यात गैंग के 5 गुर्गे किए गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 11 Aug, 2022 02:32 PM

action of cia staff 5 henchmen of famous gang arrested

मोहाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संपत नेहरा गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है

मोहाली : मोहाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संपत नेहरा गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। खरड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ये गिरफ्तारी की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से काफी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ वारदात के समय इस्तेमाल किया गया स्कूटर और कपडे भी मिले हैं। मोहाली के एस.एस.पी. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किये गए सभी हथियार गैर लाइसेंसी हैं।  

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को खरड़-मोरिंडा हाईवे पर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्विनी  पर और भी कई मामले दर्ज हैं। आपको बता दें की उस पर जीरकपुर के मशहूर होटल के मालिकों से रंगदारी मांगने के आरोप भी है। मोहाली जिले की सी.आई.ए. स्टाफ की टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!