पंजाब में फौजी की मौ+त से मातम, पिछले 8 साल से ...

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2025 02:43 PM

accident army man died

धूरी के नजदीकी गांव लड्डा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई

पंजाब डेस्कः धूरी के नजदीकी गांव लड्डा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब भारतीय सेना की 11 सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में तैनात जवान गुरसेवक सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरसेवक सिंह छुट्टी पर घर आया हुआ था, जब यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, गुरसेवक सिंह पिछले 8 वर्षों से सेना में बतौर सिपाही अपनी सेवाएं दे रहा था। हादसे के बाद उसका अंतिम संस्कार गांव लड्डा में पूरे सरकारी सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर सेना के उच्च अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सेना की ओर से शहीद सिपाही को गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी गई।

दुखद पहलू यह है कि गुरसेवक सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका था। पीछे बुजुर्ग मां और चार बहनें रह गई हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववासियों ने कहा कि गुरसेवक सिंह गांव का गौरव था और उसकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!