शादी से लौट रही इनोवा कार की ट्रक से भीषण टक्कर, 5 लोग घायल

Edited By Vatika,Updated: 17 Apr, 2020 10:41 AM

accident 5 injured

माहिलपुर कस्बे में वीरवार सायं शादी से गुरदासपुर लौट रही इनोवा कार की ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

होशियारपुर: माहिलपुर कस्बे में वीरवार सायं शादी से गुरदासपुर लौट रही इनोवा कार की ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
PunjabKesari
हादसे में गंभीर रूप से घायल दूल्हे विनोद कुमार व उसके साथी हरप्रीत सिंह निवासी किला लाल सिंह जिला गुरदासपुर को डॉक्टरों ने तत्काल बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। हादसे में घायल दुल्हन रीतू निवासी गांव सनौली (नंगल) के साथ सत्या देवी व गगनदीप सिंह का इलाज माहिलपुर अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर जिले के किला लाल सिंह के रहने वाले विनोद की शादी आज नंगल के साथ लगते  गांव सनौली में हुई थी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन सहित कुल 5 लोग इनोवा कार में सवार होकर किला लाल सिंह लौट रहे थे।

इसी दौरान माहिलपुर कस्बे में इनोवा कार सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोर से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।जब इस संबंध में थाना माहिलपुर में तैनात व इस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर फरार नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किसकी गलती से हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई करेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!