जालंधर में बनेगा AAP का मेयर, रास्ता हो गया साफ

Edited By Urmila,Updated: 24 Dec, 2024 10:25 AM

aap mayor in jalandhar

जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) का मेयर बनने का रास्ता साफ हो चुका है।

जालंधर : जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) का मेयर बनने का रास्ता साफ हो चुका है। सोमवार को कांग्रेस-भाजपा और दो निर्दलीय समेत 5 पार्षद पार्टी में शामिल हुए जिसके बाद अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया। आप नेताओं एवं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डा. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत की उपस्थिति में पांचों कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी के कुल 43 पार्षद हो गए हैं और मेयर बनाने के लिए भी इतने ही पार्षदों की जरूरत होती है।

jalandhar mayor

जालंधर के वार्ड नंबर-47 से कांग्रेसी कौंसलर मनमीत कौर और वार्ड नंबर - 65 से कांग्रेसी कौंसलर परवीन वासन पार्टी में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 63 से भाजपा कौंसलर सुलेखा आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। दो आजाद पार्षद वार्ड नंबर- 46 के कौंसलर तरसेम सिंह और वार्ड नंबर- 81 से आजाद कौंसलर सीमा भी आप में शामिल हुए। पांचों पार्षद औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी को निगम में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!