Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 May, 2024 06:19 PM
थाना सलेम टाबरी के अधीन आते अमलतास एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (अनिल) : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते अमलतास एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उक्त मामले संबंधी जानकारी देते चौकी के इंचार्ज अजीत पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को अमलतास एनक्लेव की रहने वाले टुनटुन साहनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 14 साल की नाबालिग लड़की 6 बजे अपनी सहेली को मिलने के लिए घर से गई थी, इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आई, जिसके चलते पर परिवार के सदस्यों ने अपनी लड़की की काफी तलाश की परंतु वह उनको नहीं मिली। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि उसकी लड़की को कोई ना मालूम व्यक्ति शादी करने का झांसा देकर भगा कर ले गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की इलाके में तलाश शुरू कर दी गई है।