युवती को विवाह का झांसा देकर अगवा कर फरार हुआ युवक, पुलिस ने किया केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2025 05:46 PM

a young man kidnapped a girl on the pretext of marrying her and escaped

थाना सदर जीरा की पुलिस ने बीते दिन गांव बहक गुजरां से एक युवती को विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवाह करके ले जाने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत युवती के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है।

जीरा (गुरमेल सेखवां): थाना सदर जीरा की पुलिस ने बीते दिन गांव बहक गुजरां से एक युवती को विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवाह करके ले जाने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत युवती के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना जीरा के पुसिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता राजू पुत्र साहिब सिंह वासी बहक गुजरां ने बताया कि उसकी बेटी 13 जून 2025 को करीब 11 बजे अपने घर से दुकान से सब्जी लेने गई थी और वापिस नहीं आई। जब उसने अपने तौर पर जांच की तो उसे पता चला है कि उसकी बेटी को सूरज पुत्र मानत वासी टिब्बी कलां ममदोट हाल कुतबपुरा थाना मक्खू विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवाह करके फरार हो गया है। मामलें की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने युवक सूरज पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!