दिन चढ़ते ही पंजाब में दर्दनाक हादसा, एक की मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 25 Oct, 2024 02:03 PM

a tragic accident in punjab at dawn one dead

फरीदकोट के सेठी डेयरी चौक में आज सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी।

फरीदकोट: फरीदकोट के सेठी डेयरी चौक में आज सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बिमल जैन नाम का शख्स गौशाला में गायों की सेवा करके अपने एक्टिवा स्कूटर पर वापस लौट रहा था, तभी दूसरी तरफ से एक मोटरसाइकिल, जो तेज रफ्तार में थी, सीधे आई और एक्टिवा से टकरा गई जिससे स्कूटी सवार और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार भी बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर की दो मुख्य सड़कों पर पुल बनने के कारण इस सड़क पर ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गयी है, जिसके कारण आये दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!