Jalandhar : बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Oct, 2024 05:40 PM

a speeding bus crushed a woman in jalandhar

जालंधर में बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि नकदोर जालंधर रोड पर घटे हादसे के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।

जालंधर : जालंधर में बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि नकोदर-जालंधर रोड पर घटे हादसे के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। 

जानकारी अनुसार करतार बस की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सड़क क्रास कर रही थी तो इस दौरान ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाते हुए महिला को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। मामले की जानकारी देते ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की करतार बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है, जिसके बाद वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया तथा मामले की छानबीन जारी है। महिला के शव को नकोदर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!