Edited By Kamini,Updated: 29 Dec, 2023 01:53 PM
2 पक्षों में मामूली विवाद ने उस समय भयानक रूप धारण कर लिया जब एक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।
फिरोजपुर : 2 पक्षों में मामूली विवाद ने उस समय भयानक रूप धारण कर लिया जब एक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मिली खबर के अनुसार 2 पड़ोसियों जोकि आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, में किसी पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सौरव शर्मा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था, इसी बीच छुड़ाने आए मृतक सौरव शर्मा की मां और चाचा को भी बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया गया। इसी बीच घायल सौरव की लुधियाना जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए थान प्रभारी दीपिका रानी ने बताया दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें किसी पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया, जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस का कहना है कि सभी के बयान दर्ज किए जा रहें। जांच के बाद जल्द ही मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here