पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों का शनिवार-रविवार को दिल्ली कूच

Edited By Mohit,Updated: 26 Dec, 2020 03:05 PM

a large number of farmers from punjab traveled to delhi

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के धरने और आंदोलन को और...........

चंडीगढ़ः केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के धरने और आंदोलन को और मजबूत करने के लिए पंजाब के हजारों किसान के जत्थे धरना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। शनिवार को लगभग 15 हजार किसानों ने संगरूर जिले की खनौरी सीमा से दिल्ली ओर प्रस्थान किया। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरूष शामिल हैं। इन लोगों का शुक्रवार रात से ही खनौरी सीमा पर पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं 27 दिसम्बर रविवार को डबवाली सीमा से लगभग 15 हजार किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

PunjabKesari

दिल्ली कूच आहवान संयुक्त किसान मोर्चा ने की है। मोर्चा किसानों आंदोलन के खिलाफ कथित दुष्प्रचार की काट के लिए कृषि कानूनों की सच्चाई जनता तक ले जाने के लिए पंजाब समेत देशभर में हिंदी और पंजाबी में लगभग दस लाख पुस्तकें वितरित करने का फैसला लिया है। दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए दिल्ली चलो अभियान समिति का भी गठन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, महासचिव सुखदेव सिंह काकोरी कलां और राज्य सचिव शिंगारा सिंह मान के अनुसार दिल्ली कूच का फैसला किसानों के दिल्ली सीमा पर चल रहे धरने और आंदोलन के एक माह पूरे पर लिया गया है। इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को लेकर गम्भीर नहीं दिखाई देती है ऐसे में अब आंदोलन व्यापक रूप लेगा। यह संगठन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में अब तक पंजाबी और हिंदी भाषा में ढाई लाख से ज्यादा पर्चे घर-घर वितरित कर चुका है। 

PunjabKesari

किसान संगठन आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिये राज्य में बैठकें और रैलियां भी आयोजित कर रहे हैं। वहीं विदेशों में बैठे प्रवासी पंजाबियों ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में पंजाब पहुंचने तथा आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया है। ये लोग 30 दिसम्बर को सिंधू सीमा पर किसानों के आंदोलन के साथ जुड़ेंगे। वहीं आंदोलन से राजनीतिक लाभ लेने के लिये अनेक राजनीतिक दल और इनके प्रवासी भारतीय समेत विभिन्न प्रकोष्ठ भी सक्रिय हो गए हैं। ये दल अपने अपने तरीके से किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!