अगर आप भी इस तरह हो रहे हैं फौज में भर्ती, तो जरा सावधान

Edited By Vaneet,Updated: 03 Sep, 2019 03:44 PM

94 lakh cheated in the name of recruitment in the army

थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 94 लाख रुपए की ठगी ...

गुरदासपुर(हरमनप्रीत)- थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 94 लाख रुपए की ठगी मारने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सबंधी पुलिस को की शिकायत में गांव मुन्नण कलां के जगतार सिंह पुत्र अच्छर ने कहा था कि लक्ष्मी गार्डन कालोनी पठानकोट का निवासी मोहन लाल पुत्र सतपाल आर्मी में किसी अफसर की गाड़ी चलाता था जिसने जागोवाल के साधा सिंह पुत्र हरबंस सिंह के द्वारा उसके लड़के और उसके रिश्तेदारों के बच्चों को फौज में भर्ती करवाने का लालच देकर 94 लाख रुपए की ठगी मारी है।
PunjabKesari
उक्त व्यक्तियों ने पैसे भी ले लिए और बाद में नौकरी भी नहीं लगवाई। इस कारण शिकायतकत्र्ता ने पुलिस को मई महीने शिकायत की थी जिसकी जांच उप पुलिस कप्तान की तरफ से किए जाने के बाद भैणी मियां खान पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!