जिला रूपनगर में 12 वर्षीय बच्ची सहित 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना Positive

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2020 10:20 AM

5 more corona in roopnagar

जिला रूपनगर में शुक्रवार को कोरोना के 5 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। डिप्टी कमिशनर के अनुसार ज़िले के ब्लाक श्री अनंदपुर साहिब के गांव

रूपनगरः जिला रूपनगर में शुक्रवार को कोरोना के 5 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। डिप्टी कमिशनर के अनुसार ज़िले के ब्लाक श्री अनंदपुर साहिब के गांव लंगमाजरी में 2 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें दिल्ली से वापस लौटी 30 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय बच्ची शामिल है।

वहीं रूपनगर के गांधी नगर इलाके में 23 वर्षीय व्यक्ति और 47 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा नंगल के शिवालक एविन्यू में एक 73 वर्षीय बुज़ुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 10,115 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 9704 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 306 लोगों की रिपोर्ट पेडिंग बताई जा रही है। ज़िले में इस समय कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 22 बताई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!