Edited By Kamini,Updated: 24 Feb, 2023 03:55 PM

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लुधियाना पुलिस ने 22 किलो गांजा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
लुधियाना (नरिंदर): नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लुधियाना पुलिस ने 22 किलो गांजा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह खेप यू.पी. के बरेली जिले से लाई जा रही थी। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 2 यू.पी., एक हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। ये सभी एक कार में आ रहे थे। आरोपियों द्वारा यहां काम करने वाले प्रवासियों को नशे की खेप पहुंचाई जानी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here