Edited By Tania pathak,Updated: 03 Jul, 2021 04:58 PM

आज सुजानपुर के कठुई बाजार में स्थित नवदुर्गा क्लाथ हाऊस में लुटेरा गिरोह की 1 महिला व 2 लड़कियों द्वारा उक्त दुकान में ही सामान आदि की खरीद फरोख्त हेतु आई अन्य महिला के पर्स से 50,000...
सुजानपुर (ज्योति): आज सुजानपुर के कठुई बाजार में स्थित नवदुर्गा क्लाथ हाऊस में लुटेरा गिरोह की 1 महिला व 2 लड़कियों द्वारा उक्त दुकान में ही सामान आदि की खरीद फरोख्त हेतु आई अन्य महिला के पर्स से 50,000 रुपए नकदी उड़ाने का मामला आया है।
इस संबंधी सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी के.पी. सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त दुकान पर पीडि़त महिला सामान आदि खरीदने हेतु आई थी। जिस दौरान वहां पर 1 महिला व 2 लड़कियां भी मौजूद थी। जिन्होंने पीडि़त महिला के पर्स को ब्लेड से काट कर उसमें रखी 50,000 रुपए की नकदी उड़ा ली। उक्त पूरी घटना दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जिसके चलते थाना प्रभारी के.पी. सिंह ने बताया कि पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरु कर दी है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here