Punjab में जानलेवा बनी गर्मी, 3 दिनों में इतनी मौतें , लोग बेहाल

Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2024 08:37 AM

3 died due to heat waves in punjab

पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जानलेवा साबित होता रहा है

पंजाब डेस्कः पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जानलेवा साबित होता रहा है और लू के कारण अनमोल जिंदगियां काल का ग्रास बनती जा रही है। पंजाब का तापमान इस समय 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है और गर्मी को सहन करना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में पंजाब का तापमान 47 डिग्री को पार कर जाएगा। खासतौर पर वृद्ध लोग लू का शिकार हो रहे हैं। 

पिछले 2 दिनों के दौरान 2 व्यक्तियों की गर्मी के कारण मौत हो गई थी जबकि आज 2 अन्य लोगों की गर्मी के कारण मौत हो गई है। इससे 3 दिनों के भीतर पंजाब में गर्मी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 4 हो गया है। आज लू के कारण मौत का शिकार हुए व्यक्ति ने जालंधर के सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान ललित कुमार ने बुधवार रात को 60-65 वर्षीय एक साधू को बेहोशी की हालत में देखा। 

इसके चलते घायल को 108 एंबुलैंस के जरिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अगली कार्रवाई हेतु जी.आर.पी. के ए.एस.आई. हीरा सिंह साधु के बयान लेने सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया और उसके बयान नहीं हो सके। आज पता चला कि उक्त साधु की मौत हो गई। इसके अलावा खन्ना में इलैक्शन ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी से एस.डी.एम. दफ्तर में तैनात गुरदीप सिंह (44) निवासी गांव जंडियाली (लुधियाना) की मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!