Chandigarh Mayor Elections: AAP को झटका, 3 पार्षद BJP में हुए शामिल

Edited By Vatika,Updated: 19 Feb, 2024 11:10 AM

3 aap councilors join bjp supreme court

इस तरह आप-कांग्रेस गठबंधन के पास अब कुल 17 वोट रह गए हैं।

चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट में मेयर चुनाव को लेकर सुनाई से चंद घंटे पहले मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफै दे दिया है। वहीं रविवार देर रात्रि आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद गुरचरण जीत काला, नेहा मुसावत और पूनम ने भाजपा का दामन थाम लिया। अब भाजपा के पास पार्षदों की कुल संख्या 17 हो गई है।

 सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव दोबारा कराने का फैसला दिया तो स्पष्ट रूप से भाजपा के पास बहुमत होगा। 17 पार्षदों के साथ ही सांसद का एक बोट भी हैं। इसे मिलाकर भाजपा के पास कुल वोट 18 हो जाएंगे। 'आप' के पास पार्षदों की संख्या केवल 10 रह गई हैं। इस तरह आप-कांग्रेस गठबंधन के पास अब कुल 17 वोट रह गए हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के 1 पार्षद का भी वोट है।

तीनो पार्षदों का भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ पार्टी के पटके पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। सूद ने बताया कि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है और मेयर भाजपा का ही रहेगा। लोक भलाई की नीतियों के चलते भाजपा का कारवां बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर नेहा मुसावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नीतियों में असफल रही है। वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन कर रही हैं। पूनम देवी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों और दलितों के मसीहा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए बहुत विकास के काम किए हैं और वह भाजपा ज्वाइन कर के खुश हैं। गुरचरण काला ने कहा कि वह पहले ही भाजपा में थे। कुछ लोगों के हाथों गुमराह हो गए थे। अब पुनः भाजपा में ही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!