Loksabha Election : एक मंच पर इकट्ठा हुए  AAP उम्मीदवार,  केंद्र सरकार को लिया घेरे में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Apr, 2024 07:45 PM

loksabha election aap candidates gathered on one stage

लोकसभा चुनावों के आगाज के साथ ही आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अपने चुनावी उम्मीदवारों के साथ एक समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी उम्मीदवारों के जीवन संघर्ष को लोगों तक पहुंचाना था तथा उनसे अवगत करवाना था।

पंजाब डैस्क : लोकसभा चुनावों के आगाज के साथ ही आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अपने चुनावी उम्मीदवारों के साथ एक समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी उम्मीदवारों के जीवन संघर्ष को लोगों तक पहुंचाना था तथा उनसे अवगत करवाना था। 

इस दौरान संबोधित करते सी.एम. मान ने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए रखा गया है ताकि आप सभी हमारे उम्मीदवारों के जीवन बारे जान सकें। सी.एम. मान ने कहा कि ये चुनाव कोई हार-जीत का चुनाव नहीं, बल्कि ये संविधान को बचाने वाले चुनाव हैं। जब किसी की तानाशाही बढ़ जाती है, तो परमात्मा अपना झाड़ू जरूर चलाता है। मैं जहां भी जाता हूं, लोग यही कहते हैं कि केंद्र ने केजरीवाल के साथ जो व्यवहार किया है, इसका बदला चुनावों में जरूर लिया जाएगा। केजरीवाल को तो कैद कर लोगे, पर उनकी सोच को कैसे कैद कर पाओगे। हमारी पार्टी 10 सालों के भीतर नैशनल पार्टी बनकर उभरी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है। आम आदमी पार्टी लोगों के दिल पर राज करती है।  हमारी सरकार बने 2 साल का समय हो गया है, लेकिन आज तक मैंने कभी किसी चीज में हिस्सा नहीं डाला, लेकिन इससे पहले की सरकारें 2 साल के भीतर कई बड़े-बड़े पहाड़ खरीद लेते थे। 

वहीं इस दौरान लोगों को संबोधित करते मंत्री अनमोल गगन मान ने आज हम लोकसभा चुनावों आगाज करने के लिए इकट्ठे हुए हैं। ये वे चुनाव हैं, जो आजादी के बाद तानाशाह वाली भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 2 ही मुख्यमंत्री हैं जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरते हैं। वे हैं एक अरविंद केजरीवाल व दूसरे सी.एम. मान। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डर के चलते ही केजरीवाल को झूठे मुकद्दमे में फंसा कर जेल में डाल दिया ताकि कहीं केजरीवाल उनकी कुर्सी न छीन ले। इसी डर के चलते उन्होंने केजरीवाल को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया लेकिन केजरीवाल किसी से डरने वाले नहीं है। और दूसरे शख्स हैं, हमारे सी.एम. भगवंत मान, जिनसे मोदी डरते हैं। भगवंत मान संसद में अकेले एक ऐसे सांसद थे, जो पंजाब के मुद्दों की बात रखते थे। उन्होंने कहा कि आज जो मोदी सरकार ने तानाशाही का माहौल बनाया हुआ है, उससे हमारी पार्टी डरने वाली नहीं। हम लोगों के हकों के लिए इसी तरह से लडते रहेंगे।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!