नाके पर पकड़े गए 2 युवक, देते थे इन वारदातों को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2025 03:28 PM

2 youth arrest

बरनाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लूटपाट करने के वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरनाला (पुनीत): बरनाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लूटपाट करने के वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 3 फोन बरामद किए गए, जिनमें iPhone भी शामिल है। यह दोनों मोटरसाइकिल चलाते समय लोगों से फोन छीनते थे।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. शेरविंदर सिंह औलख ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परगट सिंह पुत्र सुखपाल सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह हंडिआया मोटरसाइकिल पर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि हंडिआया चौकी के सब-इंस्पेक्टर बूटा सिंह की टीम ने तुरंत धनौला लिंक रोड पर कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक आईफोन और दो Vivo फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी परगट सिंह के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन बरनाला में पहले से ही दो मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि उसे एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है और इस दौरान उससे और जानकारी ली गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!