पंजाब पुलिस के 15 कमचारी Dope Test में फेल, एक कांस्टेबल ले आया था पत्नी का यूरिन

Edited By Vaneet,Updated: 19 Sep, 2019 06:14 PM

15 personnel of punjab police fail in dope investigation

पंजाब पुलिस को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसके 15 पुलिसकर्मी डोप जांच...

अमृतसर- पंजाब पुलिस को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसके 15 पुलिसकर्मी डोप जांच में विफल हो गए और एक कांस्टेबल को अपने मूत्र के नमूने को बदलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हाल में 25 पुलिसकर्मियों की वार्षिक चिकित्सकीय जांच की गई। इनमें से 15 को डोप जांच कराने को कहा गया। जांच में उनके नमूने सकारात्मक पाए गए।

उन्होंने बताया कि सभी 15 पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अमृतसर स्थिर सरकारी चिकित्सकीय कॉलेज में स्थित स्वामी विवेकानंद नशामुक्ति केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक कांस्टेबल को वार्षिक चिकित्सकीय जांच के दौरान अपने मूत्र के नमूने को कथित रूप से बदलते पाया गया। कांस्टेबल को नमूने के नतीजे सकारात्मक आने का डर था। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को अपने एक संबंधी के साथ नमूना बदलने के लिए निलंबित कर दिया गया। अमृतसर (ग्रामीण) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत सिंह दुग्गल ने कहा कि कांस्टेबल के खिलाफ जांच आरंभ कर दी गई है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!