Loksabha Election:फाजिल्का में 118 साल की बेब ने घर बैठे डाला वोट

Edited By Radhika Salwan,Updated: 01 Jun, 2024 06:47 PM

118 year old girl casts her vote from home in fazilka

पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाजिल्का में सबसे बुजुर्ग मतदाता ने वोट डाला।

फाजिल्का: पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाजिल्का में सबसे बुजुर्ग मतदाता ने वोट डाला। 118 साल की बेबे इंद्रो बाई फाजिल्का के गांव घुबाया की रहने वाली हैं। प्रशासन की टीम उनके घर पहुंची और पोस्टल बैलेट के जरिए उनसे वोट डलवाया। आपको बता दें कि इंद्रो बाई का जन्म 1906 में पाकिस्तान में हुआ था।

इसके बाद वह पंजाब के फाजिल्का में आकर रहने लगी। बुजुर्ग बेबे के परिवार में 100 से अधिक लोगों की एक लंबी सूची है। जानकारी देते हुए बेबे इंद्रो बाई पत्नी इंदर सिंह की के पोते अविनाश सिंह ने बताया कि उनकी दादी इंद्रो 118 साल की हैं और उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि बेबे को वोट देने के लिए पोलिंग बूथ जाना था पर उनके चोट लगी हुई थी, जिस कारण उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाली।

अविनाश ने बताया कि इंद्रो के 8 बच्चे हैं। एक बेटा करनैल सिंह और 7 बेटियां हैं। हालांकि, बुजुर्ग बेबे के बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि उनकी 7 बेटियां अलग-अलग शहरों में रहती हैं। बड़ी बेबे के 32 से ज्यादा पोते-पोतियां हैं और उनकी शादी भी हो चुकी है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!