पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी गई 10 करोड़ की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 11 Oct, 2020 04:48 PM

10 crore heroin recovered

अंतरराष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हैरोइन तस्करी की कोशिश को असफल...........

फिरोजपुर (मल्होत्रा): अंतरराष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हैरोइन तस्करी की कोशिश को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने 10 करोड़ रूपए मूल्य की दो किलो हैरोइन बरामद की है। 

बल अधिकारियों ने बताया कि 124 बटालियन के जवानों को कंटीली तार के पार कुछ हलचल सुनाई दी। जवानों द्वारा आवाज की दिशा में ललकारने पर सीमा पार से आए तस्करों द्वारा कंटीली तार के ऊपर से कोई सामान भारतीय इलाके में फेंका गया। जवानों द्वारा पुन: ललकारते हुए फायरिंग की तो तस्कर वापिस भाग गए। पूरी रात वहां कड़ी निगरानी रखी गई और रविवार प्रात: तलाशी मुहिम के दौरान तार के दोनों ओर एक-एक पैकेट हैरोइन बरामद हुई। बल अधिकारियों अनुसार इस साल के दौरान पंजाब फ्रंटियर पर अब तक 426.824 किलो हैरोइन पकड़ी जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!