Edited By Paras Sanotra,Updated: 22 Jul, 2023 12:08 AM
महिला को रास्ते में घेर कर उस पर हमला करने और उसे जान से मारने की धमकियां देने की खबर सामने आई है।
खन्ना (स.ह.): महिला को रास्ते में घेर कर उस पर हमला करने और उसे जान से मारने की धमकियां देने की खबर सामने आई है। पुलिस ने ज्योति पत्नी अनिल कुमार निवासी गली नंबर 8 बिलां वाली छप्पड़ी, खन्ना की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलशन कुमार उर्फ लक्की पुत्र मुंशी राम निवासी बिलां वाली छप्पड़ी, खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह घरेलू काम-काज वाली महिला है। घटना वाली शाम को करीब 7 बजे वह गली में किसी के घर खाना बनाने के लिए जा रही थी कि रास्ते में आरोपी ने राम नगर के पार्क के पास उसे रोक लिया।
आरोपी ने उक्त महिला को अपने साथ रहने और उसे जान से मार देने की धमकी दी। जब उसने इनकार किया तो उक्त आरोपी ने तीखी चीज़ से उसकी बाजू पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। अस्पताल में एम.आर.आर. काटने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. शमशेर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here