Edited By Paras Sanotra,Updated: 20 Jul, 2023 11:45 PM
पुलिस ने सुरिंदर कौर पत्नी लेट राम आसरा सिंह निवासी गांव अलीपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजमेर सिंह पुत्र हंसराज सिंह निवासी अलीपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खन्ना (स.ह.): पुलिस ने सुरिंदर कौर पत्नी लेट राम आसरा सिंह निवासी गांव अलीपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजमेर सिंह पुत्र हंसराज सिंह निवासी अलीपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार अजमेर सिंह विदेश भेजने का काम करता है। उसका एक अन्य हिस्सेदार है। उक्त महिला ने अपने बेटे जसवंत सिंह को विदेश भेजने के लिए इन दोनों से बात की थी। जिसके बाद दोनों ने 6 लाख 93 हजार रुपए बेटे को विदेश भेजने के बदले लिए। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को यूरोप में भेजना था। यह बात साल 2019 की है।
जांच में सामने आया कि साढ़े 6 लाख रुपए में बात तय हुई थी। साइप्रस भेजने के बदले एजंटों ने पैसे लिए थे। अजमेर सिंह पैसे लेने के बाद व्हाट्सऐप पर मैसेज रसीद के तौर पर भेज देता था। अजमेर सिंह ने 5 लाख 93 हजार रुपए की रसीदों के मैसेज भेजे थे। इसके बावजूद जसवंत सिंह का वीजा नहीं लगाया गया बल्कि दो बार फर्ज़ी वीजा दिया गया। तीसरी बार अजमेर सिंह उसके बेटे को दिल्ली ले गया। वहां किसी अभिमन्यू नामक एजेंट से वीजा तथा टिकट मिलने की बात कही।
वहां से एयरपोर्ट से उक्त महिला का बेटा वापिस आ गया। 15 मार्च 2023 को गांव की पंचायत में अजमेर सिंह के परिवार वाले कहने लगे कि वह खुद हिसाब करेगा। इसके बाद न तो कभी अजमेर सिंह पुलिस के बुलाने पर जांच में शामिल हुआ तथा न ही पैसे देने के लिए शिकायतकर्ता से मिला जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here