Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Nov, 2023 10:51 PM
पी.ओ. स्टाफ पटियाला के इंचार्ज ए.एस.आई. दलजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है और 2 भगौड़ों को ट्रेस कर लिया है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : पी.ओ. स्टाफ पटियाला के इंचार्ज ए.एस.आई. दलजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है और 2 भगौड़ों को ट्रेस कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजविन्दर सिंह, करन, भाई पुत्र नूर प्रेमी निवासी गांव खानपुर के रूप में हुई। करन केंद्रीय जेल पटियाला में बंद है, वहीं भाई नाभा में बंद है। उक्त भगौड़े को गिरफ्तार करने वालों में ए.एस.आई. जसपाल सिंह, ए.एस.आई. हरजिन्दर सिंह, ए.एस.आई. बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. सुरेश कुमार, ए.एस.आई. सुरजीत सिंह और ए.एस.आई. अमरजीत सिंह शामिल हैं।