नाभा जेल में 5 हवालातियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Edited By swetha,Updated: 24 Feb, 2020 10:06 AM

5 prisoners started hunger strike in nabha jail

नाभा जेल में बंद 5 बंदी सिंह हवालातियों ने जेल प्रशासन द्वारा गुरबाणी की पोथियों की बेअदबी किए जाने के खिलाफ 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

नाभा(जैन): नाभा जेल में बंद 5 बंदी सिंह हवालातियों ने जेल प्रशासन द्वारा गुरबाणी की पोथियों की बेअदबी किए जाने के खिलाफ 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

कैदियों और हवालातियों ने 4 दिन पहले प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि जेल का डिप्टी सुपरिटैंडैंट श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हो कर माफी नहीं मांगता तो रविवार को भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस जेल में इस समय 5 बंदी सिंह कैदी और 15 हवालाती हैं। गैर-कानूनी गतिविधियां विरोधी कानून अधीन गिरफ्तार भाई हारबिन्द्र सिंह और एक अन्य साथी ने पेशी भुगतने दौरान अपने वकील कुलविन्द्र कौर के द्वारा मीडिया को प्रैस नोट जारी करके खुलासा किया था कि पोथियों की बेअदबी की गई है। इस मामले का श्री अकाल तख्त साहिब ने गंभीर नोटिस लिया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!