घल्लूघारा दिवस को लेकर पुलिस सतर्क, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर

Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2023 12:16 PM

police alert on ghallughara day

शहर में सुरक्षा को लेकर तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है

पठानकोट : घल्लूघारा दिवस को लेकर जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें विशेष रूप से एस.पी. ऑप्रेशन मनोज कुमार पहुंचे और उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत 1 से 7 जून तक सूबे में अभियान चल रहा है। जिसके चलते शहर में सुरक्षा को लेकर तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु या असामाजिक तत्व दिखता है तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा भी ऐसे शरारतों तत्वों पर नजर रख रही है। अगर इलाके में कोई भी व्यक्ति या कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो उसकी सूचना तुरन्त नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर या 112 पुलिस हैल्पलाइन पर दी जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!