रेत से लदा ट्रक असंतुलित हो नाले से टकराया

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2019 11:39 AM

unbalanced truck loaded with sand hit the drain

रूपनगर-चंडीगढ़ मार्ग पर निरंकारी भवन के समीप रेत से लदा ट्रक अचानक असंतुलित हो गया

रूपनगर(विजय): रूपनगर-चंडीगढ़ मार्ग पर निरंकारी भवन के समीप रेत से लदा ट्रक अचानक असंतुलित हो गया और वह साथ लगते नाले से टकरा गया परंतु बड़े नुक्सान से बाल-बाल बचाव हो गया। 

घटना के संबंध में ट्रक चालक शविन्द्र सिंह निवासी जाफर नगर जिला पटियाला ने बताया कि वह गत रात्रि श्री आनंदपुर साहिब से पटियाला की तरफ जा रहा था कि अचानक वाहन के आगे कोई पशु आ गया और उसे बचाने के चक्कर में वाहन बेकाबू होकर नाले के साथ टकरा गया। हादसे में ट्रक के साथ-साथ चालक का भी बचाव हो गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!