पुलिस की कार्रवाई, 6 किलो भुक्की सहित ट्रक ड्राइवर व क्लीनर काबू

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2022 10:31 AM

truck driver and cleaner arrested with 6 kg of bhukki

पुलिस ने गांव नक्कियां के समीप एक ट्रक से 6 किलो भुक्की बरामद कर ट्रक चालक

श्री कीरतपुर साहिब (बाली): पुलिस ने गांव नक्कियां के समीप एक ट्रक से 6 किलो भुक्की बरामद कर ट्रक चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी स्पेशल नाकेबंदी के तहत एस.वाई.एल. नहर पुल नक्कियां पर मौजूद थी। चौकिंग के दौरान दोपहर 12.25 बजे एक एलपी ट्रक पीबी 12 एम 7925 गांव कोटला पावर हाऊस की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने रोक कर जब चैक किया तो ट्रक के कैबिन से 6 किलो भुक्की बरामद हुई।

इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक निर्मल सिंह पुत्र सोमा सिंह निवासी गांव भट्टों तथा क्लीनर जसविन्द्र सिंह पुत्र जय सिंह निवासी गांव लालपुर थाना नूरपुर बेदी से भुक्की रखने के संबंध में परमिट दिखाने व लाइसेंस पेश करने को कहा तो ये दोनों कोई दस्तावेज पेश न कर सके। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!