44 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लू के चलते अस्त-व्यस्त हुआ सामान्य जीवन

Edited By Urmila,Updated: 21 May, 2024 06:50 PM

temperature reached 44 degrees normal life disrupted due to heat wave

पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा समूचा राज्य लू की चपेट में है। गर्मी का आलम यह है कि इंसानों के साथ साथ जानवरों का भी बुरा हाल है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा समूचा राज्य लू की चपेट में है। गर्मी का आलम यह है कि इंसानों के साथ साथ जानवरों का भी बुरा हाल है। क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण सामान्य जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 28 तथा अधिकतम तापमान 44 डिग्री नोट किया गया है।

सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री के पार कर गया था। ऐसी भीषण गर्मी में शिक्षा विभाग की ओर से भी स्कूलों में अवकाश घोषित तक दिया गया है। स्कूलों में 1 से 30 जून तक छुट्टियां होनी थी परंतु भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग की ओर से 21 जून से ही अवकाश घोषित कर दिए गए हैं, जिसके चलते गर्मी से बच्चों की सेहत से चिंतित अभिभावकों तथा बच्चों को राहत मिली है।

गर्मी से बचने के लिए लोग कर रहे ठंडे पेयजल का सेवन 

क्षेत्र में पड़ी भीषण गर्मी तथा लू के थपेड़ों से बचने के लिए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए गुरेज कर रहे है तो वहीं जिन लोगों के लिए घर से बाहर निकलना जरूरी है वह गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेयजल गन्ने का रस, नींबू पानी, ठंडी कुल्फी, आईस क्रीम तथा शर्बत इत्यादि का सहारा ले रहे हैं। इसी तरह से घरों से बाहर निकलने वाले दोपहिया वाहन चालक तथा पैदल चलने वाले लोग सीधी तेज धूप से बचने के लिए मुंह-सिर पर कपड़ा लपेट कर चल रहे हैं।

दोपहर होते ही बाजारों से खतम हो जाती है रौनक 

तेज धूप से परेशान लोग अपने बाजार के काम काज को जल्द निपटा कर घरों का रुख कर रहे है जिसके चलते दोपहर के समय जब तापमान अधिकतम स्तर 44 के करीब पहुंच रहा है तो लोग घरों में रहने के तरजीह दे रहे है। इस संबंध में नवांशहर के रेलवे रोड़ पर दुकान करने वाले पंडित कमल शर्मा तथा हनी शर्मा ने बताया कि दुकान पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राहक न के बराबर आ रहे है जिसके चलते बाजार में पूरी तरह रौनक खत्म हो जाती है।

दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप इसी तरह से बने रहने की संभावना है। उनके अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री से भी पार जाने की पुरी संभावना है, जिसके चलते गर्मी से होने वाली दिक्कतों से लोगों की समस्याएं ओर भी बढ़ सकती है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या कहते हैं सिविल सर्जन 

सिविल सर्जन डा. जसप्रीत कौर ने कहा कि लगातार बढ़ता तापमान शरीर के तापमान नियंत्रण प्रणाली को बाधित करता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप में नहीं निकलना चाहिए, हर आधे घंटे पर पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढंकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए, सिर को सीधी धूप से ढंकने के लिए छाता, टोपी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए और धूप में नंगे पैर जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि तरबूज, संतरा, अंगूर, ककड़ी, टमाटर, घीया और तोरी जैसे मौसमी फल और सब्जियों का अधिक उपयोग करना चाहिए, क्योंकि इनमें पानी अधिक होता है। उन्होंने कहा कि चाय, कॉफी का प्रयोग कम से कम करना चाहिए, तले हुए, बासी भोजन से परहेज करना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    India

    97/2

    12.2

    Ireland

    96/10

    16.0

    India win by 8 wickets

    RR 7.95
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!