नवांशहरः घर में क्वारंटाइन व्यक्ति की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजीटिव

Edited By Mohit,Updated: 01 Jun, 2020 05:34 PM

quarantine person corona positive case

बलाचौर सब-डिवीजन के गांव आदोआना के दिल्ली से लौटे व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): बलाचौर सब-डिवीजन के गांव आदोआना के दिल्ली से लौटे व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। दिल्ली में काम करते इस 28 वर्षीय व्यक्ति को 24 मई को गांव लौटने पर एहतियात के तौर पर उसके घर में क्वारंटाइन कर उस पर नजर रखी जा रही थी। 

एस.डी.एम. बलाचौर जसबीर सिंह, जो एस.एम.ओ. डा. रविन्द्र सिंह ठाकुर के साथ तुरंत गांव पहुंच गए, ने बताया कि उक्त युवक को उसके घर के समीप ही अलग स्थान पर क्वारंटाइन करने के 5 दिन बाद 29 मई को सैंपल लिया गया था, जिसकी आज रिपोर्ट आने पर उसे पॉजीटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को गुरु नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल ढाहां कलेरां की आइसोलेशन सुविधा में तबदील किया गया है। उन्होंने बताया कि नौजवान के परिवार से संबंधित 12 सदस्यों के एहतियात के तौर पर सैंपल लिए गए ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके।

एस.डी.एम. जसबीर सिंह द्वारा गांववासियों को किसी प्रकार की घबराहट में न आने की अपील करते हुए सावधानियां बरतने के लिए कहा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!