अवैध शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Jul, 2024 05:30 PM

person arrested with illegal liquor

थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने 24 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने 24 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई. कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त थाना बलाचौर से गांव गहून होते हुए लौटा की ओ जा रही थी कि मार्ग एक व्यक्ति बोरे के साथ बैठा हुआ दिखाई दिया।

संदेह के आधार पर जब उक्त बौरे की जांच की तो उसमें से 24 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परमजीत निवासी गांव गहून के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!