टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक व महिला की मौत

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2019 12:25 PM

nawanshahr hindi news

नवांशहर-रोपड़ नैशनल हाईवे पर गांव जाडली के नजदीक एक टिप्पर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी ताई की मौके पर ही मौत हो गई।

नवांशहर(त्रिपाठी): नवांशहर-रोपड़ नैशनल हाईवे पर गांव जाडली के नजदीक एक टिप्पर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी ताई की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी अनुसार गांव मुत्तो निवासी मनोहर लाल उर्फ बबलू (42) पुत्र साधु सिंह अपनी ताई सिमरो (62) पत्नी गुरमीत सिंह के साथ नवांशहर से वापस अपने गांव मुत्तों की ओर जा रहे थे। जब वे नवांशहर-रोपड़ नैशनल हाईवे पर स्थित गांव जाडली के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी जाडला के इंचार्ज अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!