जिला नवांशहर में कोरोना का कहर जारी, आज इतने Positive

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2022 12:27 PM

corona nawashahr

जिले में आज 16 नए कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है जिसके बाद एक्टिव कोरोना रोगियों की संख्या 99 पहुंच गई है

रूपनगर(कैलाश): जिले में आज 16 नए कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है जिसके बाद एक्टिव कोरोना रोगियों की संख्या 99 पहुंच गई है जबकि 5 कोरोना रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला सिविल सर्जन डा. परमिंद्र कुमार ने बताया कि आज रूपनगर में 5, श्री आनंदपुर साहिब में 6, नंगल में 1 तथा श्री चमकौर साहिब में 4 कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है तथा उक्त 99 एक्टिव कोरोना रोगियों को घर पर ही एकांतवास में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कुल 99 एक्टिव कोरोना रोगियों में बी.बी.एम.बी. नंगल में 3, भरतगढ़ में 13, चमकौर साहिब में 17, मोरिंड़ा में 6, नूरपुरबेदी में 5, रूपनगर में 25, कीरतपुर साहिब में 21, श्री आनंदपुर साहिब में 7 तथा एस.डी.एच. नंगल में 2 रोगी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 556671 संदिग्ध कोरोना रोगियों के एवं अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 537488 की रिपोर्ट नैगटिव आई है और 505 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना रोगियों की संख्या 18222 पहुंच चुकी है जिनमें से अब तक 17667 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज जिला में कुल 567 लोगों के कोरोना टैस्ट के सैंपल लिए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!