अवैध शराब सहित कार चालक काबू, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 08 Jul, 2024 06:23 PM

car driver arrest with illegal liquor

थाना औड़ की पुलिस ने 96 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना औड़ की पुलिस ने 96 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए हैड कॉन्स्टेबल प्रवेश कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव अजीत गढ़ी से होते हुए नहर के साथ साथ जा रही थी कि मार्ग में एक व्यक्ति सड़क के मध्य में स्विफट कार खड़ी करके झाड़ियों में से पेटियां उठा कर कार की डिक्की में रख रहा था।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जांच की तो उससे 96 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गढ़ी अजीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!