विदेश भेजने के नाम पर पर एजैंट ने ठगे लाखों, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 03 Jan, 2023 05:30 PM

agent cheated lakhs in the name of sending abroad case registered

इस दौरान उसके लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई।

नवांशहर  (त्रिपाठी): पुर्तगाल भेजन के नाम पर 4.25 लाख रुपए की ठगी करने वाले फर्जी एजैंट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में राम लाल पुत्र खुशी राम निवासी गांव चूहड़पुर ने बताया कि उसने अपने लड़के सर्वजीत सिंह को पुर्तगाल भेजने का सौदा एजैंट अमनदीप गुरु के साथ 8.50 लाख रुपए में किया था। उक्त एजैंट ने बताया कि आधी राशि पहले तथा शेष पुर्तगाल पहुंचने के बाद ली जाएगी तथा लड़के को 10 दिन में ही पुर्तगाल भेज देगा।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उक्त एजैंट को उसने अपने घर पर अपने लड़के का पासपोर्ट तथा 2 लाख रुपए की राशि दी थी जिस उपरान्त उक्त एजैंट ने शर्त अनुसार आधी में से बचती 2.25 लाख रुपए की राशि भी अदा कर दी। उसने बताया कि एजैंट ने उसे पुर्तगाल का टिकट भी बनवा कर देने का वायदा किया था परन्तु वीजा लगने के बाद एजैंट ने टिकट बनवा कर नहीं दी। शिकायकर्त्ता ने बताया कि इस दौरान उसके लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई। अब उक्त एजैंट उसके लड़के का असली पासपोर्ट तथा राशि वापिस नही कर रहा है। पुलिस को दी शिकायत में उसने कहा कि उसका लड़का तो अब इस दुनिया में नहीं रहा परन्तु उसका पास्पोर्ट तथा राशि वापिस करवाई जाए।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त जांच रिपोर्ट में बताया कि उक्त एजैंट को तफतीश में शामिल किया गया था जिसने बताया था कि उसने शिकायकर्त्ता के लड़के का पुर्तगाल का वीजा लगवा दिया था जिस पर उसके करीब 4.50 लाख रुपए खर्च हुए थे परन्तु उक्त एजैंट पुलिस को खर्च हुई राशि तथा एजैंटी का प्रमाण पत्र जमा नही करवा पाया। रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आरोपित एजैंट अमनदीप गुरु निवासी गोराया जिला जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!