Edited By Kalash,Updated: 06 Jun, 2024 06:15 PM
सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने देसी कट्टे तथा जीवित कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने देसी कट्टे तथा जीवित कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी ए.एस.आई. अजय कुमार ने बताया कि एस.एस.पी. डॉ. महितबा सिंह के दिशा निर्देशों के तहत अपराधिक किस्म के लोगों के खिलाफ शुरु की गई। मुहिम के तहत उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त सी.आई.ए. स्टाफ से लंगडोआ बाईपास तथा जाडले से होते हुए गांव उटाला की ओर जा रही थी कि गांव के सरकारी स्कूल के नजदीक पुलिस के मुख्वर विशेष ने जानकारी दी कि सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बलवीर सिंह निवासी उटाला थाना सदर नवांशहर जिसके पास नाजायज असला है। असला लेकर वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है तथा आज उक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा अपने बाइक पर सवार हो कर नाजायज असला लेकर अपने गांव उटाला में घूम रहा है। ए.एस.आई. ने बताया कि उक्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपित को गिरफ्तार करके उससे देसी कट्टा तथा एक जीवित कारतूस बरामद किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here