नशीले टीकों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2024 05:39 PM

2 arrested with drugs injections

थाना मुकंदपुर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 14 नशीले टीकों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना मुकंदपुर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 14 नशीले टीकों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में मुकंदपुर से गांव बल्लोवाल की ओर जा रही थी कि टी-प्याईंट हकीमपुर के नजदीक गांव हकीमपुर की ओर 2 नौजवान पैदल आते हुए दिखाई दिए। 

वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए और अपनी पैंट की जेब से वजनदार लिफाफा निकाल कर नीचे फैंक दिया और पीछे की ओर मुड़ने लगे। उन्हें संदेह के आधार पर पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 14 नशीले टीके बरामद हुए। इंस्पेक्टर जोगिन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखतेज सिंह उर्फ सुक्खा तथा लवप्रीत उर्फ लव दोनों निवासी खानखाना थाना मुकंदपुर के तौर पर हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!