13 minutes ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
2 days ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
NIA का खुलासा: पंजाब में माहौल खराब करने की फिराक में खालिस्तानी संगठन
Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2019 08:52 AM
राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) के महानिरीक्षक आलोक मित्तल ने पंजाब में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने के आतंकी प्रयासों का जिक्र करते हुए
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) के महानिरीक्षक आलोक मित्तल ने पंजाब में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने के आतंकी प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट राज्य में कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे के लिए षड्यंत्र रच रहा है और इस काम में उसे सीमा पार से सक्रिय सहयोग हासिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देशों से वित्तीय सहयोग भी मिल रहा है। वहीं राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) के प्रमुख वाई.सी. मोदी ने सोमवार को कहा कि जमात-उल-मुजाहिद्दीन बंगलादेश (जे.एम.बी.) भारत में अपने पांव पसार रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 125 संदिग्धों की सूची विभिन्न राज्यों के साथ सांझा की गई है। आतंकवाद रोधी दस्तों (ए.टी.एस.) के प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जे.एम.बी. ने झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बंगलादेशी प्रवासियों की आड़ में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। 2014 से 2018 के बीच जे.एम.बी. ने बेंगलूर में 20 से 22 ठिकाने स्थापित किए और दक्षिण भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘जे.एम.बी. ने कर्नाटक सीमा के पास कृष्णागिरि हिल्स में ‘रॉकेट लॉन्चर्स’ का परीक्षण भी किया।’’ बौद्ध मंदिरों पर हमला करना चाहता था जे.एम.बी. म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के उत्पीड़ऩ का बदला लेने के लिए जे.एम.बी. बौद्ध मंदिरों पर भी हमला करना चाहता था। जे.एम.बी. ने अपनी गतिविधियां सबसे पहले 2007 में पश्चिम बंगाल और असम में शुरू की थीं और फिर उसने देश के अन्य हिस्सों में अपनी गतिविधियां शुरू कीं। जांच दौरान पाया गया कि 130 संदिग्ध जे.एम.बी. नेतृत्व के साथ नियमित संपर्क में थे। अब तक आई.एस. से जुड़े 127 संदिग्ध गिरफ्तार भारत में सुरक्षा एजैंसियों ने आई.एस. से संदिग्ध तौर पर जुड़े होने की वजह से अब तक 127 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से ज्यादातर विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के भाषणों से प्रेरित हैं। इनमें से 33 तमिलनाडु, 19 उत्तर प्रदेश, 17 केरल और 14 तेलंगाना के हैं।
दिग्विजय बनाम कांग्रेस? नोटिस पर निधि चतुर्वेदी का पलटवार, संगठन पर उठाए सवाल
अमरनाथ यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए; भक्ति और उत्साह का माहौल बना
Earthquake: जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक कांपी धरती, मचा अफरा- तफरी का माहौल, डरे सहमे लोग...
यूपी में संगठन को मजबूत करेगी लोजपा, विधानसभा चुनाव लड़ने की पहल होगी: Chirag Paswan
मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: इंफाल से दो प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, वसूली गैंग का...
दतिया में कांग्रेस की बैठक में फूटा कार्यकर्ताओं का दर्द! दिग्विजय-जीतू के सामने संगठन की खुली पोल
दतिया टिकट पर डिप्टी CM का बड़ा बयान,बोले- संगठन हमारे लिए सर्वोपरि,कार्यकर्ता निर्णय का सम्मान...
CM,BJP प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ नरोत्तम की अहम मुलाकात,तय हुआ- किसी कार्यकर्ता का...
'एयर इंडिया का बॉयकॉट करो!' बिजनेस क्लास की खराब हालत देख भड़के बिन्नू ढिल्लों
Swiggy Instamart की बढ़ीं मुश्किलें, FSSAI ने खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर 9 नोटिस भेजे
USD $
18/07/2026 10:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को काम में फोकस बनाए रखने
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से किसी काम को करने के बारे में सोच रहे हैं तो
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। खुद का कारोबार कर रहे जातक काम को बढ़ाने के
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को भाई-बहन से काम में सहयोग
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं जिससे रिश्तो में
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काफी समय से चल रही भागदौड़ से आज थोड़ी राहत
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes