Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2022 08:22 PM
मूसेवाला के शूटर्स अंकित सेरसा की नई वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सरेआम हथियार लहराते नजर आ रहा है।
चंडीगढ़ : मूसेवाला के शूटर्स अंकित सेरसा की नई वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सरेआम हथियार लहराते नजर आ रहा है। इस नई वीडियो में वह एक गाड़ी में अन्य साथियों के साथ बैठा नजर आ रहा हैं और वे सभी सरेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। कार में अंकित के साथ प्रियवर्त फौजी, सचिन, कपिल और दीपक नजर आ रहे हैं।
जिक्रयोग्य है कि मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वही अंकित सेरसा है, जिसने हत्या के वक्त दोनों हाथ में गन लेकर मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। यह उसका पहला मर्डर था। हत्या के वक्त वही मूसेवाला के सबसे करीब गया था। यही नहीं, उसने एक फोटो भी खिंचवाई, जिसमें बुलेट (कारतूस) से सिद्धू मूसेवाला लिखा है और वह पीछे बैठकर हत्या के संकेत दे रहा है। वहीं अब उसकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सरेआम हथियार लहराते नजर आ रहा है।