घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं; श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2021 09:09 AM

minimum temperature 6 degree in srinagar

पंजाब समेत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार सुबह अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा लेकिन.....

चंडीगढ़/श्रीनगर(एजैंसियां): पंजाब समेत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार सुबह अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर तक धूप निकलते ही छंट गया। दोपहर को ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन रात होते-होते तापमान में गिरावट से ठंड फिर बढ़ गई। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में घने कोहरे तथा कोल्ड डे बने रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी में भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि कई हिस्सों में तापमान शून्य से कई डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

वहीं काजीगुंड जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सैल्सियस नीचे, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!