8 hours ago
9 hours ago
15 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
माया के भाई पर Income Tax की छाया, 6 साल पहले हो गया था Media में खुलासा
Edited By Suraj Thakur,Updated: 20 Jul, 2019 02:14 PM
यूपी में बिजनेस इंट्रेस्ट रखने वाली तीन बड़ी नामी रीयल्टी कंपनियों ने कुमार के सहयोगियों के कारनॉस्टी ग्रुप में बैकडोर से 376 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए थे।
नई दिल्ली। हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार की नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपए की बेनामी संपति आयकर विभाग ने जब्त की है। आपको बता दें की कथित तौर पर बेनामी संपत्तियां जुटाने का यह खेल 2007 में मायावती के सीएम बनने के साथ ही शुरू हो गया था। जनवरी 2013 में अखबार इकनॉमिक टाइम्स ने दावा किया था कि 2007 सं 2012 के दौरान कुमार की कुछ कंपनियों ने करीब 760 करोड़ रुपए के कैश ट्रांजैक्शन किए थे। 31 जनवरी 2013 को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि यूपी में बिजनेस इंट्रेस्ट रखने वाली तीन बड़ी नामी रीयल्टी कंपनियों ने कुमार के सहयोगियों के कारनॉस्टी ग्रुप में बैकडोर से 376 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए थे। हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस के सवालों के जवाब में इन कंपनियों ने कहा था कि सभी ट्रांजैक्शन कानूनी रूप से सही हैं और राज्य सरकार से इसका कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे करवाया गया था निवेश इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 2007-08 में आनंद कुमार के दो पूर्व बिजनेस सहयोगियों और उनकी एक फर्म का जुड़ाव एक दूसरे बिजनेस ग्रुप कारनॉस्टी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से हुआ था। यह कंपनी सितंबर 2006 में जनकपुरी में रजिस्टर्ड हुई थी। 2010 से 2012 के बीच में दो रीयल एस्टेट कंपनियों ने कारनॉस्टी में 6 और 335 करोड़ रुपये निवेश किए। हालांकि, इन दोनों कंपनियों का कहना है कि इन्वेस्टमेंट सामान्य बिजनस ट्रांजैक्शन हैं। 49 कंपनियां बहन के सीएम बनने के बाद उस दौरान इकनॉमिक टाइम्स ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को फाइल किए गए डॉक्युमेंट्स की जांच की थी। इससे पता चला था कि कुमार की कंट्रोलिंग वाली सिर्फ एक कंपनी का ठोस बिजनेस है। बाकी कंपनियां 2007 में मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद बनाई गई थीं। कुमार की 50 कंपनियों में से केवल होटेल लाइब्रेरी क्लब प्राइवेट लिमिटेड ही 2007 से पहले रजिस्टर्ड हुई थी। बाकी 49 कंपनियां आनंद कुमार ने 2007 में मायावती के यूपी की सीएम बनने के बाद बनाई गई थी। उस दौरान इन कंपनियों के कारोबार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े थे । कारनॉस्टी और कुमार का लिंक कारनॉस्टी में कुल 14 सब्सिडरीज हैं। ये सारी सब्सिडरीज 2007 में मायावती के सत्ता में आने के बाद बनाई गई थी। शुभेंदु तिवारी कारनॉस्टी की सभी 14 सब्सिडरी में डायरेक्टर थे। कुमार और कारनॉस्टी के बीच दूसरी अहम कड़ी चार्टर्ड अकाउंटेंड शुभेंदु तिवारी हैं। शुभेंदु कुमार की दो कंपनियों रेवॉल्यूशनरी रीयल्टर्स और शिवानंद रीयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर रह चुके हैं। कुमार और कारनॉस्टी ग्रुप के बीच एक बात और कॉमन है। दोनों का चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रशांत कुमार ऐंड असोसिएट्स है। 376 करोड़ रुपये दिग्गज रीयल्टीज का निवेश मार्च 2012 तक कारनॉस्टी के पास 620 करोड़ की संपत्ति थी। इसमें से 376 करोड़ रुपये दिग्गज रीयल्टी कंपनियों ने निवेश किए थे। गौर करने लायक बात यह है कि बड़े रीयल्टर्स ने कारनॉस्टी में 'क्लास बी इक्विटी' के जरिए निवेश किया था। क्लास बी इक्विटी लेने पर निवेश करनी वाली कंपनी के पास वोटिंग राइट नहीं होता है। इन रीयल्टी कंपनियों ने 10 रुपये के शेयर के लिए कारनॉस्टी को 1490 रुपये प्रीमियम दिया था।
Wife के साथ Post Office की इस सेविंग्स स्कीम में करें निवेश: हर महीने पाएं ₹9,250 की तय कमाई
नौकरी का झांसा देकर 100 करोड़ की ठगी... 6 लोग गिरफ्तार
देशभर में चल रहे SIR के बीच बड़ा बदलाव: नए वोटरों के लिए फॉर्म 6 में जोड़ा गया नया सेक्शन, जानें...
सोशल मीडिया दोस्त का होटल में ले जाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, फिर बार-बार...
अब जाम से मिलेगी राहत... UP में होगा पहला 6-लेन फ्लाईओवर, CM Yogi देंगे राज्य को 429 करोड़ की सौगात
भाई को तड़पता देख बचाने दौड़ी 5 साल की मासूम बहन... एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग
अमेरिका-ईरान जंग से भड़के कच्चे तेल के दाम, भारत सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन के एक्सपोर्ट पर बढ़ाया...
राजस्थान में चांदीपुरा वायरस की दस्तक: डूंगरपुर की 6 वर्षीय बच्ची की मौ'त, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हर महीने खत्म हो जाती है पूरी सैलरी? ये 6 वित्तीय गलतियां आपको बना सकती हैं कर्जदार
MP में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा कांड! व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों से की सालों सरकारी नौकरी, 3 जगह...
USD $
21/07/2026 08:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की ज़रूरत है। पार्टनर से आज कोई तोहफा मिल...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा। व्यापार में पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।लव पार्टनर आज आपसे अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। परिवार में किसी खुशी के चलते पार्टी का आयोजन हो...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। लंबे समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, वह आज पूरा होता हुआ नज़र आ सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। युवा आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बना...
तुला राशि वालों आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण बातचीत से भविष्य के लिए लाभदायक रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल हो सकती है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने...
धनु राशि वालों आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजना बना...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा मिल सकती...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes