सरकारी स्कूलों में 14.20 करोड़ रुपए की लगत से बनेंगे 2840 शौचालय, जारी की ग्रांट

Edited By Vicky Sharma,Updated: 04 Nov, 2020 10:39 PM

2840 toilets to be built in government schools

पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला नेतृत्व के अंतर्गत

लुधियाना (विक्की) : पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला नेतृत्व के अंतर्गत राज्य के सरकारी स्कूलों के बुनियादी विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तौर पर स्कूलों में शौचालयों के निर्माण करने के लिए 14 करोड़ 20 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है। शिक्षा विभाग के वक्ता ने बताया कि सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार की देख -रेख में डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी ज़िला शिक्षा अधिकारियों (से.शि/एशि) को जारी किए गए पत्र अनुसार सभी 22 जिलों के 2170 स्कूलों में 2840 शौचालय बनाने के लिए उपरोक्त राशि जारी की गई है। विभाग ने आदेश दिया है कि शौचालयों की दीवारों पर स्वच्छ भारत लोगो बनवाया जाए जो विभाग द्वारा भेजा गया है। विभाग द्वारा इस के सम्बन्ध में निर्माण के लिए मापदंड भी भेज दिए गए हैं।

किस ज़िले को मिली कितनी ग्रांट ?
अमृतसर - 216 स्कूलों के 242 शौचालयों, ग्रांट 1 करोड़ 21 लाख रुपए
बरनाला - 53 स्कूलों के 74 शौचालयों, ग्रांट 37 लाख रुपए
बठिंडा -100 स्कूलों में 156 शौचालयों, ग्रांट 78 लाख रुपए
फरीदकोट - 24 स्कूलों में 25 शौचालयों, ग्रांट 12 लाख 50 हज़ार रुपए
फतेहगढ़ साहिब - 30 स्कूलों के 38 शौचालयों, ग्रांट 19 लाख रुपए
फाजिल्का - 211 स्कूलों के 288 शौचालयों, ग्रांट 1 करोड़ 44 लाख रुपए
फिरोजपुर -117 स्कूलों के 132 शौचालयों, ग्रांट 66 लाख रुपए
गुरदासपुर - 107 स्कूलों के 160 शौचालयों, ग्रांट 80 लाख रुपए
होशियारपुर - 124 स्कूलों के 172 शौचालयों, ग्रांट 86 लाख रुपए
जालंधर - 178 स्कूलों के 196 शौचालयों, ग्रांट 98 लाख रुपए
कपूरथला - 26 स्कूलों के 53 शौचालयों, ग्रांट 26 लाख 50 हज़ार रुपए
लुधियाना - 114 स्कूलों के 183 शौचालयों, ग्रांट 91 लाख 50 हज़ार रुपए
मानसा - 41 स्कूलों के 61 शौचालयों, ग्रांट 30 लाख 50 हज़ार रुपए
मोगा - 33 स्कूलों के 41 शौचालयों, ग्रांट 20 लाख 50 हज़ार रुपए
एस.ए.एस.नगर - 62 स्कूलों के 84 शौचालयों, ग्रांट 42 लाख रुपए
पठानकोट - 27 स्कूलों के 33 शौचालयों, ग्रांट 16 लाख 50 हज़ार रुपए
पटियाला - 94 स्कूलों के 134 शौचालयों, ग्रांट 67 लाख रुपए
रोपड़ - 76 स्कूलों के 108 शौचालयों, ग्रांट 54 लाख रुपए
संगरूर - 162 स्कूलों के 188 शौचालयों, ग्रांट 94 लाख रुपए
एस.बी.एस.नगर - 73 स्कूलों के 116 शौचालयों, ग्रांट 58 लाख रुपए
मुक्तसर साहिब - 135 स्कूलों के 161 शौचालयों, ग्रांट 80 लाख 50 हज़ार रुपए
तरनतारन - 167 स्कूलों के 195 शौचालयोंके ग्रांट 97 लाख 50 हज़ार रुपए जारी किए गए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!