चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल को बनाया निशाना

Edited By Kalash,Updated: 06 Nov, 2024 06:14 PM

theft in school

बाघापुराना के नजदीकी गांव नत्थूवाला गर्बी में स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी कर ले जाने का पता लगा है।

मोगा (आजाद): बाघापुराना के नजदीकी गांव नत्थूवाला गर्बी में स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी कर ले जाने का पता लगा है। पुलिस द्वारा प्रिं. परमजीत कौर की शिकायत पर थाना बाघापुराना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सहायक थानेदार नत्थूवाला गर्बी चौकी के सहायक थानेदार गुरविन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने कहा कि अज्ञात चोर गत 4 नवम्बर को स्कूल में से एल.ई.डी. कैमरा डी.वी.आर., पोर्टेबल, ब्लूटुथ, एक माइक वायरलैस, एक गैस सिलेंडर, सी.सी.टी.वी. कैमरा, एक हार्ड डिस्क 500 जी.बी., एक पावर ड्रिल, एक सप्लाई मशीन आदि चोरी करके ले गए। इस पर हमने उच्चाधिकारियों के अलावा पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!