हादसे में जख्मी हुए मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 18 Oct, 2019 07:23 PM

the injured motorcycle driver died in an accident

ट्रैक्टर तथा मोटरसाइकिल के गांव दौधर गर्बी में हुए सड़क हादसे में जख्मी हुए गांव मीनियां के एक नौजवान लड़के की मौत हो गई।

बधनीकलां (बब्बी): ट्रैक्टर तथा मोटरसाइकिल के गांव दौधर गर्बी में हुए सड़क हादसे में जख्मी हुए गांव मीनियां के एक नौजवान लड़के की मौत हो गई। जिसके बाद थाना बधनीकलां में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मृतक नौजवान के पिता के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दिए बयानों में फूल चंद उर्फ राजू पुत्र जैपाल निवासी गांव मीनियां ने कहा कि उसका 17 वर्षीय लड़का अनमोल कुमार शाम को 6:30 बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम से वापस घर आ रहा था कि रास्ते में गांव दौधर गर्बी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर जिसकी एक तरफ की लाइट जल नहीं रही थी, ने लापरवाही बरतते मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मेरे लड़के समेत उसके दोस्त भी गंभीर रूप में घायल हो गए। 

मृतक के पिता ने अपने लड़के को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवा दिया था, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक नौजवान लड़के के पिता द्वारा दिए गए बयानों को गंभीरता से लेते मैंटू पुत्र बचन सिंह निवासी अजीतवाल के खिलाफ धारा 304ए, 279, 337, 338, 427 आई.पी.सी. अधीन थाना बधनीकलां में मामला दर्ज कर लिया है। अगली कार्रवाई सहायक थानेदार कुलदीप सिंह की ओर से अमल में लाई जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!